Tuesday, October 7, 2014

2014 Sharad purnima: How moon light is beneficial for health---- शरद पूर्णिमा के चांदनी रात के है बहुत फायदे

ऎसे बनाएं औषधीय खीर

माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की चांदनी से अमृत बरसता है। इस रोशनी
में गाय के दूध की बनी खीर खुले में या फिर छत पर रखी जाए तो इसमें भी
औषधीय गुण आ जाते हैं। रात्रि को घरों की छतों पर चांदनी में गाय के दूध
से बनी खीर रखकर सुबह उसका सेवन किया जाता है। माना जाता है कि रात में
चांदनी के रूप में इस खीर को अमृतवर्षा होती है।

ये है पौराणिक मान्यता

माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ
रासलीला की थी और इसी दिन चंद्रमा ने अपनी 16 कलाओं के साथ पृथ्वी को
प्रकाशमान किया था। -

आंखों के लिए विशेष्ा

शरदपूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी शरीर के साथ ही आंखों के लिए भी विशेष
लाभकारी होती है। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा को नंगी आंखों से देखा
जाए तो आंखों की ज्योति बढ़ती है। ऎसा भी कहा जाता है कि इसी रात की
चांदनी में सुई में धागा पिरोने से भी नेत्र ज्योति में इजाफा होता है।

No comments:

Post a Comment