Saturday, May 14, 2011

indian banking


भारतीय बैंकिंग व्यवस्था

* यूरोपीय प्रणाली पर आधारित देश में पहला बैंक १७७० में बैंक ऑफ़  हिंदुस्तान के नाम से खोला गया जो असफल रहा.

*
सरकार के वित्तीय सहयोग से  १८०६ में बैंक ऑफ़ बंगाल के नाम से कोलकाता में प्रेसिडेंसी बैंक की स्थापना की गई..

*
पूर्ण रूप से पहला भारतीय बैंक "पंजाब नेशनल बैंक" था जिसकी स्थापना १८९४ में की गई.
*
१९२१ में कोलकाता, मद्रास , और बम्बई के प्रेसिडेंसी बैंकों को मिलकर "इम्पिरिअल बैंक ऑफ़ इंडिया" की स्थापना की गयी जिसे १९५५ से "भारतीय स्टेट बैंक" कहा जाता है.

*
१९३५ में एक अधिनियम के द्वारा रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का गठन किया गया.यह भारत का केंद्रीय बैंक है  जिसका राष्ट्रीयकरण १ जनवरी १९४९ को किया गया. रिज़र्व बैंक का मुख्यालय मुंबई में है.

*
जुलाई १९६९ में भारत के १४ राष्ट्रीय बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया और पुनः  अप्रेल १९८० को ६ बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया लेकिन १९९३ में न्यू बैंक ऑफ़ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में होने से वर्तमान में कुल राष्ट्रीयकृत बैंकों के संख्या १९ है.

*
बैंकिंग प्रणाली में सुधार हेतु १९९१ में नरसिम्हन समिति का गठन किया गया था. जिसने अपनी अनुशंसा में कहा की भारत के कम से कम ३ बैंकों को वैश्विक स्तर पर पहुचाने का प्रयास करना चाहिए.

* 
बेसेल-II मानक बैंकिंग और वित्तीय संस्थायों को अंतर्राष्ट्रीय स्वरुप देने से सम्बंधित है. इनका निर्धारण स्विटजरलैंड के बेसेल नामक स्थान में किया गया था.

*
बैंकों के ग्राहकों के समस्यायों के समाधान के लिए रिज़र्व बैंक ने जून १९९५ से बैंकिंग लोकपाल की व्यवस्था की है जिसके तहत ग्राहक बैंक से सम्बंधित समस्या / शिकायत दर्ज करा सकता है.

*
भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना २ अक्टूबर  १९७५ से किया गया जो दूर दराज क्षेत्रो में बैंकिंग गतिविधिया संचालित करते है.

events


सम-सामयिकी नवम्बर-2010

राष्ट्रीय घटनाएँ  
*
 लोक प्रतिनिधित्व कानून में संशोधन :- नए कानून के तहत विदेशो में रह रहे अनिवासी भारतीय जिन्होंने विदेशी नागरिकता नहीं ली है वे अब भारत में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकते है.
* 
ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा प्रदान करने वाला भारत का प्रथम राज्य गुजरात बन गया है जिसने स्थानीय निकायों के चुनाव में पहली बार ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था की है.
*
कश्मीर के विवादस्पद मामले में विभिन्न पक्षों से बातचीत के लिए केंद्र सरकार ने दिलीप पड़गाँवकर(पत्रकार), एम्.एम्.अंसारी (सूचना आयुक्त) और प्रो.राधाकुमार (शिक्षाविद) को अपना वार्ताकार नियुक्त किया है  जो सम्बंधित विषयों पर  स्थानीय लोगों, प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे.
*
अनुबंधों में उल्लंघन के मामले में आई.पी.एल -४ सीजन से किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स  टीमों को हटा दिया गया है. नयी टीम के रूप में कोच्ची को शामिल किया गया है.
*
भारत में 1931 के पश्चात जाति आधारित जनगणना जून-सितम्बर २०११ से होगी जिसकी मंजूरी मंत्रिस्तरीय समिति ने कर दी है.
* 
वी.के.शुंगलू समिति का गठन कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं, प्रबंधन की कमी और भ्रष्टाचार से सम्बंधित विभिन्न मामलों में अपनी सिफारिश देगी.
* 
मध्य प्रदेश भारत का प्रथम राज्य बना जिसने लोक सेवा गारंटी अधिनियम पारित किया इस कानून के तहत नागरिक सुविधायों को एक निश्चित समय में पूर्ण करना अनिवार्य है अन्यथा सम्बंधित अधिकारी/ कर्मचारी को दण्डित किया जायेगा.
अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ
* रक्षा सौदों में कथित भ्रष्टाचार के चलते श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख सरथ फोंसेका को ३० माह काकारावास की सजा दी गयी.
* 
अंसार परवेज (पाकिस्तान) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (मुख्यालय- वियना, ऑस्ट्रिया) के सत्र २०१०-११ के लिए नए अध्यक्ष होंगे.
*
संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने भारत को २ वर्ष के लिए सुरक्षा परिषद् का अस्थायी सदस्य बनाया गया है. उसका कार्यकाल १ जनवरी २०११ से ३१ दिसम्बर २०१२ तक रहेगा.
* 
चिली के सन जोसे कोयला खदान में फसें ३३ कर्मचारियों को एक विशेष रहत अभियान के द्वारा ६९ दिनों के बाद सकुशल बहार निकला गया.
*
चन्द्रमा के अध्ययन के लिए चीन ने मानव रहित अंतरिक्ष यान च्आंग-२ का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण किया.
* 
नेपाल में संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपना शांति मिशन की अवधि जनवरी २०११ तक बाधा दी गई.
*
दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में मिनी भारतीय प्रवासी दिवस मनाया गया. इसके पूर्व प्रतिवर्ष भारत में ९ जनवरी को मनाया जाता है जिसमे अप्रवासी भारतियों को सम्मानित किया जाता है.


पुरस्कार  
नोबल पुरुस्कार २०१० :-  प्रसिध्द वैज्ञानिक एल्फ्रेड नोबल की पुण्यतिथि में 6 विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिक को यह पुरुस्कार प्रतिवर्ष दिए जाते है.

·                     चिकित्सा के क्षेत्र में :- टेस्ट ट्यूब बेबी पध्दति के जनक राबर्ट एडवर्ड को प्रदान किया गया.
·                     भौतिकी के क्षेत्र में :- रुसी मूल के वैज्ञानिक आंद्रे जेम और कांस्टेंटनिन नोवोसेलोव को कार्बन के अति पतले द्विविमीय पदार्थ- ग्रेफेन के विकास के लिए दिया गया.   
·                     रसायन के क्षेत्र में :- रिचर्ड हैक (अमेरिका), ईची. नेगिशी (जापान) और अकीरा सुजुकी(जापान) को संयुक्त रूप से केंसर के निदान में सहायक तत्त्व के कृत्रिम रूप से निर्माण और उसके विकास करने के लिए दिया गया.
·                     अर्थशास्त्र के क्षेत्र में :- पीटर डायमंड (अमेरिका), डेल मार्टसन (अमेरिका) और क्रिस्टोफ़र पिस्सारैड्स (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से बेरोजगारी पर आर्थिक सिध्दांत देने के लिए प्रदान किया गया.  
·                     साहित्य के क्षेत्र में :- मारियो वर्गास लओसा (पेरू) को उनके उनके स्पेनिस साहित्य के रचनात्मक लेखन के लिए दिया गया.
·                     शांति के क्षेत्र में :-  चीन में मानवाधिकार समर्थक नेता लिऊ शिआओबो को वर्ष २०१० का पुरुस्कार दिया गया जिसके विरोध में चीन ने पुरुस्कार दिए जाने पर आपत्ति व्यक्त की है. 
* महात्मा गाँधी शांति पुरुस्कार २०१० :- प्रीमियर जान ब्राम्ब्री को वर्ष २००९ में विश्व धर्म संसद आयोजित करने में विशिष्ट भूमिका के लिए प्रदान किया गया.
* इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरुस्कार :- वर्ष २००९ के लिए यह पुरुस्कार संगीतकार ए.आर.रहमान और छत्तीसगढ़ स्थित रामकृष्ण मिशन को दिया गया. 
* व्यास पुरुस्कार २०१० :- के.के.बिडला फाउंड़ेसन द्वारा दिया जाने वाला यह पुरुस्कार वर्ष २००९ के लिए उपन्यासकार "अमरकांत" को उनकी रचना " इन्ही हथियारों से " के लिए प्रदान किया गया.
* दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार २०१० :- भारत सरकार द्वारा वर्ष १९६९ से प्रारंभ इस पुरुस्कार के तहत १० लाख नगद और स्वर्ण कमल दिया जाता है वर्ष २००९ के लिए यह पुरुस्कार फिल्म निर्माता डी.रामनायडूको दिया गया.
* मान बुकर पुरस्कार २०१० :- ब्रिटिश लेखक हावर्ड जैकबसन को उनकी रचना "फिन्कलर क्वेश्चन "के लिए वर्ष २०१० का मान बुकर पुरस्कार दिया गया. इसके तहत उन्हें ५० हज़ार पौंड दिए गए.
* 
अन्तराष्ट्रीय बिजनेस लीडर पुरस्कार २०१० यु.बी.समूह के प्रसिध्द उद्योगपति विजय माल्या को लन्दन में प्रदान किया गया.
*
 इंडिया साइंस पुरुस्कार २०१० प्रसिध्द सांख्यिकी  विशेषज्ञ सी.राधाकृष्णन को प्रदान किया गया. इसके अंतर्गत उन्हें २५ हजार रुपये नगद दिए जायेंगे.

खेल सम-सामयिकी 
* 
कल्पना देवी जुडो विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी. उन्होंने जुडो विश्व कप में कास्य पदक जीता.
*
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरुस्कार से सम्मानित एम्.सी.मेरिकोम ने विश्व मुक्केबाजी स्पर्धा में पांचवी बार स्वर्ण पदक जीता. 

*
 आई.सी.सी.पुरुस्कार २०१० :-
सचिन तेंदुलकर
·                     बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर :- सचिन तेंदुलकर 
·                     बेस्ट टेस्ट क्रिकेट टीम ऑफ द ईयर :- इंडिया (भारत)
·                     बेस्ट वनडे क्रिकेट टीम ऑफ द ईयर :- ऑस्ट्रेलिया
·                     वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर :- डी.डीबिलियर्स (दक्षिण आफ्रिका)
·                     बेस्ट टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर :- वीरेंद्र सहवाग (भारत)

प्रमुख व्यक्तित्व
ए.एन.तिवारी :- नए मुख्य सुचना आयुक्त बनाये गए. वे इस पद में दिसंबर २०१० तक रहेंगे.
पी.एल.पुनिया :- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष बनाये गए.
राजीव कुमार :- फिक्की के नए महानिदेशक बनाये गए.
के.विजय कुमार :-  सी.आर.पी.एफ. के नए महानिदेशक बनाये गए.


भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन - प्रमुख तथ्य

  •      भारत में राष्ट्रीय भावना का उदय 19वी  सदी में हुआ. शिक्षित लोगों ने पाश्चात्य शिक्षा प्राप्त कर भारत में जन-आन्दोलन का प्रारंभ किया.
  •      1885 में ए.ओ.ह्युम ने बम्बई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की, इसके प्रथम अध्यक्ष डब्लू.सी.बनर्जी बनाये गए. तत्कालीन गवर्नर जनरल लार्ड डफरिन था.  लार्ड डफरिन ने कांग्रेस को "सेफ्टी वाल्व" कहा.
  •      बंगाल विभाजन (1905):-  वायसराय लार्ड कर्जन ने राष्ट्रवादी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से बंगाल को पूर्वी बंगाल तथा पश्चिम बंगाल (बिहार और ओडिशा) में बाँट दिया. विभाजन के दिन  (15 अक्टूबर  1905) को शोक दिवस के रूप में मनाया गया.
  •      स्वदेशी आन्दोलन (1905) बंगाल विभाजन के विरोध में शुरू किया गया और विदेशी वस्तुओ का बहिस्कार किया गया.. राष्ट्रीय शिक्षा परिषद् का गठन किया गया और पूरे बंगाल में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए संस्थाओ की स्थापना की गयी.
  •      सूरत अधिवेशन (1907) में कांग्रेस का विभाजन गरमदल और नरमदल के रूप में हो गया.
  •      दिल्ली दरबार (1911):- वायसराय लार्ड हार्डिंग ने सम्राट जार्ज पंचम और महारानी मेरीको भारत  बुलाया. दिल्ली दरबार में बंगाल विभाजन को रद्द किया गया और राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया.
  •      होमरूल आन्दोलन (1916):- आयरलैंड से प्रेरित होकर भारत में होमरूल आन्दोलन का शंखनाद एनी बेसेंट ने किया. बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र में होमरूल लीग का गठन किया..
  •      लखनऊ समझौता (1916) में कांग्रेस और मुस्लिम लीग ने एक साथ होकरडोमिनियन राष्ट्र के लिए संविधान तैयार किया.
  •      राष्ट्रवादी गतिविधियों के बढ़ते प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से ब्रिटिस सरकार नेरौलेट एक्ट जैसे कानून को लागू किया. गाँधी जी व कई महत्वपूर्ण नेता गिरफ्तार किये गए जिनके विरोध में जलियावाला बाग़ में सभा का आयोजन किया गया.
  •      जलियावाला बाग़ (13 अप्रैल 1919 )में आयोजित सभा को विफल करने के लिएजनरल डायर ने सैनिक कार्यवाई की जिससे हजारो भारतीय शहीद हो गए. जलियावाला बाग़ हत्याकांड के विरोधस्वरुप रविंद्रनाथ टैगोर ने नाईटहुड की उपाधि त्याग दी. सरकार ने जांच के लिए हंटर कमीशन का गठन किया.
  •      खिलाफत आन्दोलन (1919) तुर्की में खलीफा का पद समाप्त करने के विरोध में भारतीय मुसलमानों ने मोहम्मद अली और शौकत अली के नेतृत्व में अंग्रेज शासन की विरुद्ध खिलाफत आन्दोलन का आगाज किया. काग्रेस के समर्थन के बाद इस आन्दोलन ने"असहयोग आन्दोलन" को बल दिया.
  •      असहयोग आन्दोलन (1920-22) के तहत शासकीय कार्यो में पूर्णतः असहयोग किया गया. शिक्षण संस्थाओ का बहिष्कार, कर अदायगी न करना,  अदालतों का बहिष्कार आदि विरोध के साथ साथ कई रचनात्मक कार्य किये गए. ५ फरवरी १९२२ में चौरा-चौरी घटना के बाद गाँधी जी ने इसे वापस ले लिया.